हिंदी
नई दिल्लीः आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में बिमारियां होना आम बात हो गई, खराब लाइफस्टाइल अधिकतर बाहर का खाना-पीना और देर रात तक जगना, इन सभी चीजों का कारण सिर्फ हमारे शरीर पर ही पड़ता है। जिससे कई बार छोटी-छोटी बिमारियां भी भयंकर रूप ले लेती हैं। हममें से ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं होता है कि जीरा एक घरेलू औषधि है जिसे कई छोटी-छोटी बीमारियों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
1. मेथी, अजवाइन, जीरा और सौंफ को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण को एक चम्मच हर रोज खाने से शुगर, जोड़ों के दर्द और पेट के विकारों में आराम होगा। गैस की समस्या में भी इससे फायदा होगा।
2. डिलीवरी के बाद जीरे का पानी पीना अच्छा रहता है।
3. पानी में जीरा उबाल लें, इसे छान लें। इस पानी से चेहरा साफ करने से चेहरे पर चमक आती है।
4. अगर आपको सर्दी हुई है तो जीरे को अच्छी तरह से भून लें। इसे पोटली बनाकर समय-समय पर सूंघते रहें। ऐसा करने से छींक आना बंद हो जाएगी।
Published : 29 September 2019, 5:09 PM IST
Topics : food Home remedies Lifestyle घरेलू औषधि चुटकीभर जीरा फूड लाइफस्टाईल