हिंदी
रुद्रप्रयाग: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के धाम केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा कर दी गई। देश भर के श्रद्धालु 10 मई से बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की घोषणा, 25 अप्रैल से कर सकेंगे दर्शन
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना के बाद घोषित की गई।
10 मई 2024 को सुबह 7 बजे से बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए।
Published : 8 March 2024, 11:48 AM IST
Topics : Kedarnath Dham mahashivratri Rudraprayag uttarakhand उत्तराखण्ड कपाट केदारनाथ धाम दर्शन महाशिवरात्रि रुद्रप्रयाग