हिंदी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Gairsain (Chamoli): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट पेश किया। चुनावी वर्ष में पेश किये गये इस बजट में समावेशी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा भी कि हम जनादेश का सम्मान करते हुए सबके विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि हम समग्र विकास , आत्मनिर्भरता, नवाचार, कौशल विकास और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम जनता के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बजट पेश किया। इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण बजट पेश किया। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष अनुपूरक बजट पेश किया था। दरअसल, पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से वित्त विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री धामी ही संभाल रहे हैं।
ये हैं बजट 2026-27 की विशेषताएं
सरकार की नई योजनाएं
किसानों को क्या मिला ?
गरीब कल्याण
युवा कल्याण
नारी सशक्तीकरण
स्वास्थ्य क्षेत्र
बागेश्वर में जिला चिकित्सालय, डोईवाला, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, नैनीताल में अस्पताल समेत कई योजनाओं पर काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग को 4252.50 करोड़, पूंजीगत मद में 195 करोड़ का प्रावधान किया गया।
बजट में किसे क्या मिला?
जेंडर बजट में बढ़ोतरी
वित्तीय वर्ष 2025-26 में 16961.32 करोड़ का प्रावधान था, जबकि इस बार बढ़ाकर 19692.02 करोड़ का प्रावधान किया गया।
आंदोलन कारियों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने इस चुनावी वर्ष में राज्य आंदोलनकारियों को भी निराश नहीं किया। बजट में राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन भी बढ़ाई गई है।
मुख्यमंत्री ने गिनाई सरकार ये उपलब्धियां
Location : Gairsain
Published : 9 March 2026, 8:26 PM IST