कासगंज हिंसा: चंदन की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद

डीएन ब्यूरो

गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा को लेकर भड़की हिंसा में मारे गये चंदन गुप्ता के एक आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गये हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

चंदन गुप्ता (फाइल फोटो)
चंदन गुप्ता (फाइल फोटो)


कासगंज: गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा को लेकर भड़की हिंसा में मारे गये चंदन गुप्ता के एक आरोपी सलीम को पुलिस ने बीते कल यानि बुधवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गये हथियार को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार सलीम से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। 

पुलिस ने यह हथियार बांकनेर गांव की झाड़ियों से बरामद किया है। आज आरोपी सलीम की कोर्ट में पेशी है। 

पुलिस के मुताबिक सलीम ने चंदन पर छत से गोली चलाई थी। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस सलीम से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढें: कासगंज हिंसा: सियासी तूफान तेज, आगरा-फिरोजाबाद में वीएचपी की तिरंगा यात्रा, कांग्रेस का प्रदर्शन 

सलीम को कासगंज कोतवाली में रखा गया है। चंदन हत्याकांड में तीन भाई सलीम, वासिम और नसीम मुख्य आरोपी हैं। जिसमें से सलीम को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी वासिम और नसीम अभी भी फरार चल रहे हैं।

यह भी पढें: कासगंज हिंसा पर सीएम योगी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अराजकता बर्दाश्त नहीं 

गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा को लेकर कासगंज में भड़की हिंसा में मारे गए चंदन के आरोपियों ने लिस्ट जारी की। अब तक इस मामले में पुलिस ने 117 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं जबकि कई लोगों की तलाश अभी भी जारी है। 

यह भी पढें: कासगंज हिंसा: मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस रेड में घर से मिले देसी बम-पिस्टल 

मृतक चंदन का मुख्य आरोपी सलीम कासगंज हिंसा के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिये उसके घर पर भी छापेमारी की और तलाशी ली, जहां से पुलिस को देसी बम और पिस्टल मिले थे। शकील की तलाश में पुलिस की दबिशें लगातार जारी थी। 










संबंधित समाचार