हिंदी
लखनऊ/आगरा: कासगंज हिंसा से उपजा बवाल अब भी जारी है और अब इस पर सियासी तूफान उठता हुआ दिख रहा है। कासगंज बवाल के बाद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल आगरा और फिरोजाबाद में आज बड़े स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के देखते हुए यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती कर दी गयी है। यह यात्रा कई स्थानों से होकर गुजरेगी। प्रशासन इस यात्रा पर कड़ी नजर रखे हुए है।
दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता राज बब्बर के नेतृत्व में उनकी पार्टी के कुछ नेताओं ने आज कासगंज जाने की योजना बनाई थी। प्रशासन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस को इस यात्रा की इजाजत नहीं दी। कांग्रेस ने इसके लिये केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पर हमला किया। कांग्रेस ने अलीगढ़ में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
आगरा में आज तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में वीएचपी के नेता और कार्यकर्ता भाग ले रहा है। बंदेमातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ यह यात्रा शहर के कई अहम पड़ावों से होकर गुजर रही है। पुलिस-प्रशासन इस यात्रा को लेकर काफी अलर्ट देखा जा रहा है। इस यात्रा को प्रशासन से मंजूरी मिलने पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं।
Published : 31 January 2018, 12:17 PM IST
No related posts found.