कासगंज हिंसा: मुख्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस रेड में घर से मिले देसी बम-पिस्टल

गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित तिरंगा रैली के दौरान उपजी हिंसा और इसका शिकार बने चंदन के मुख्य आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक चंदन का मुख्य आरोपी शकील अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Updated : 28 January 2018, 3:40 PM IST
google-preferred

कासगंज: गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित तिरंगा रैली के दौरान उपजी हिंसा और इसका शिकार बने चंदन के मुख्य आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक चंदन का मुख्य आरोपी शकील अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आज आरोपी शकील के घर पर छापेमारी की और तलाशी ली, जहां से पुलिस को देसी बम और पिस्टल मिले।

यह भी पढ़ें: डीजीपी ओपी सिंह बोले- कासगंज की स्थिति अब नियंत्रण में 

शकील की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी है। उसके बारे में पड़ोसियों समेत अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शकील फरार हो गया। हांलाकि पुलिस ने साफ किया कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: यूपी के कासगंज साम्प्रदायिक हिंसा के ताजा हालात..पर डाइनामाइट न्यूज की खास रिपोर्ट.. 

कासगंज हिंसा के इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में कई अन्य लोगों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

यह भी फढ़ें: कासगंज: हिंसा के तीसरे दिन भी तनाव जारी, लोगों में भय-इंटरनेट सेवाएं बंद 

इस मामले में अब तक कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में पुलिस को कुछ अन्य लोगों की भी तलाश है। 

यह भी पढ़ें: यूपी के कासगंज में फिर भड़की हिंसा, आगजनी- तोड़फोड़, पुलिस उपद्रवियों को काबू करने में नाकाम 

इस मामले में आईजी संजीव कुमार ने कहा कि घटना के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गयी है और उसे जल्द ही दबोचा जायेगा।
 

Published : 
  • 28 January 2018, 3:40 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement