Karnatak Poll Result: कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ बड़ी जीत, जानिये पूरे चुनाव परिणाम

कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ अपने खाते में बड़ी जीत दर्ज कर ली है, डायनामाइट न्यूज पर देखें पूरा परिणाम

Updated : 13 May 2023, 5:50 PM IST
google-preferred

बेंगलुरू: आखिरी रिपोर्ट आने तक कांग्रेस 114 सीटों पर जीत हासिल कर और 22 अन्य सीटों पर बढ़त हासिल करते हुए कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है।

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने 51 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 13 सीटों पर बढ़त हासिल किये हुए है। वहीं  जनता दल(एस) ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर अन्य 3 पर बढ़त बनाए हुए है। इस चुनाव में निर्दलीय ने 4 सीटों पर कब्जा किया है।   

वोट शेयर के लिहाज से कांग्रेस को 43 फीसदी, बीजेपी को 36 फीसदी और जेडी(एस) को 13.2 फीसदी वोट मिले।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक और दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जश्न मनाया। पार्टी पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाच-गाकर मिठाइयां बांटी जा रही है।

224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे शुरू हुई।

Published : 
  • 13 May 2023, 5:50 PM IST

Advertisement
Advertisement