Beauty Tips: सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है कपूर, जानें इस्तेमाल का तरीका

कपूर का इस्तेमाल अक्सर पूजा के लिए किया जाता है। पर इसका इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। अगर आपको किसी तरह स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए जरूरी टिप्स..

Updated : 26 May 2020, 6:30 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः कपूर पूजा-पाठ का जरूरी हिस्सा होता है। पर क्या आप जानते हैं कि कपूर आपकी खूबसूरती को कई गुणा बढ़ा सकता है।

1. कपूर में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टी आपको पिंपल और इससे होने वाली जलन और सूजन से राहत दिलाता है। इसके लिए कपूर को गुलाबजल में मिलाकर प्रभावित एरिया पर लगाएं। इससे आपको रैशेज से भी राहत मिलेगी।

2. कपूर आपके बालों को मजबूती देकर इनके झड़ने की परेशानी से बचाता है। इसके साथ ही, ये बालों में चमक भी लाता है। हफ्ते में दो बार सोने से पहले कपूर और नारियल तेल लगाकर सिर की मालिश करें। सुबह इसे धो लें।

बालों के लिए फायदेमंद है कपूर

3. अगर आपको फटी एड़ियों की परेशानी है, तो रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह साफ करके कपूर और बादाम तेल मिलाकर एड़ियों पर लगाएं। सुबह इसे गुनगुने पानी से धो लें।

Published :