चाय पीने के शौकीनों के लिए खुशखबरी: ये 5 हर्बल चाय देंगी बेदाग निखार और लंबे-घने बाल

क्या आप जानते हैं कि सही चाय पीने से आपकी त्वचा और बाल खूबसूरत हो सकते हैं? ग्रीन टी से लेकर हिबिस्कस टी तक, जानिए ऐसी 5 हर्बल चाय के बारे में जो मुंहासे, झुर्रियां और बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर नेचुरल ग्लो देती हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 August 2026, 11:27 AM IST
google-preferred

New Delhi: चाय केवल सुबह की सुस्ती भगाने या थकान दूर करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आपकी प्राकृतिक सुंदरता को भी निखार सकती है। सही हर्बल चाय का सेवन त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाने और बालों को मजबूत बनाने में बेहद असरदार साबित होता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 खास तरह की चाय के बारे में, जो आपको अंदर से पोषण देकर निखार लाती हैं।

1. ग्रीन टी (Green Tea): एंटी-एजिंग और डैंड्रफ से राहत

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स और एपिगैलोकैटचिन गैलेट (EGCG) से भरपूर होती है। यह त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करके समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोकती है। साथ ही, इसके नियमित सेवन से स्कैल्प का सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों का झड़ना रुकता है और डैंड्रफ की समस्या खत्म होती है।

क्या यह गंदी आदत है? जानें बच्चे की इस हरकत के पीछे का वैज्ञानिक सच और पेरेंट्स के लिए काम के टिप्स

2. कैमोमाइल टी (Chamomile Tea): मुंहासे और बेजान बालों का इलाज

कैमोमाइल टी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुँहासों की सूजन और लालिमा को शांत करने में मदद करते हैं। यह चाय तनाव को कम करके गहरी नींद लाती है, जिससे डार्क सर्कल्स गायब हो जाते हैं। इसके अलावा, कैमोमाइल चाय से बाल धोने पर बालों में प्राकृतिक चमक आती है।

3. हिबिस्कस टी (Hibiscus Tea): प्राकृतिक कोलाजन और हेयर ग्रोथ

गुड़हल के फूलों से बनने वाली हिबिस्कस टी विटामिन सी से भरपूर होती है, जो त्वचा में कोलाजन उत्पादन को बढ़ावा देती है। इससे त्वचा टाइट और चमकदार बनती है। बालों के लिए यह एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करती है, जो बालों की जड़ों को मजबूत कर नए बाल उगाने में मदद करती है।

Rakshabandhan 2026: मीलों दूर रहकर भी फीकी नहीं होगी राखी की मिठास, इन स्मार्ट टिप्स से मनाएं वर्चुअल रक्षाबंधन

4. स्पीयरमिंट टी (Spearmint Tea): हार्मोनल एक्ने से छुटकारा

अगर आप हार्मोनल असंतुलन की वजह से चेहरे पर होने वाले पिंपल्स से परेशान हैं, तो स्पीयरमिंट टी बेहतरीन विकल्प है। यह शरीर में एण्ड्रोजन (Androgen) हार्मोन के स्तर को संतुलित करती है, जिससे बार-बार होने वाले मुँहासे नियंत्रित होते हैं और त्वचा साफ नजर आती है।

5. रोइबोस टी (Rooibos Tea): त्वचा की बनावट में सुधार

दक्षिण अफ़्रीकी पौधे से बनी रोइबोस टी में अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) और जिंक पाया जाता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का कर रंगत निखारती है। इसके रोजाना सेवन से बाल असमय सफेद नहीं होते और घने बने रहते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  29 August 2026, 11:27 AM IST

Advertisement