हिंदी
कानपुरः रेलवे भर्ती बोर्ड (ग्रुप-डी) की परीक्षा के दौरान मंगलवार को परीक्षा हॉल से STF ने एक ऐसे बहरूपिये अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है जो मुख्य अभ्यर्थी की जगह पर उसका पेपर देने के लिये परीक्षा हॉल में पेपर सॉल्व कर रहा था। एसटीएफ कानपुर यूनिट ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने उससे पूछताछ के जिस अभ्यर्थी की जगह वह पेपर देने के लिये बैठा था उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः लखनऊ:सफाई कर्मियों का मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ 'हल्ला बोल'
पेपर देने पहुंचा आरोपी अभ्यर्थी बिहार का रहने वाला है और वह आयकर विभाग में कार्यरत है। बता दें कि मंगलवार को रेलवे भर्ती बोर्ड के ग्रुप डी की परीक्षा देशभर में आयोजित कराई गई है। कानपुर में मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के विक्रांता इन्फारमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड केंद्र में जब परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी तभी एसटीएफ को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि यहां परीक्षा हाल में कुछ गड़बड़ी चल रही है।
इस पर जब एसटीएफ की टीम यहां पहुंची तो उन्होंने एक युवक को दूसरे अभ्यर्थी के नाम पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा हॉल से बाहर लाकर जब उससे STF ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने बताया कि किस मुख्य अभ्यर्थी की जगह पर वह पेपर देने के लिये यहां पहुंचा था। इसके तुरंत बाद मुख्य अभ्यर्थी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ेंः UP रोडवेज की बसों में सफर जानलेवा..चार महीने में अब तक गई 200 यात्रियों की जान
क्या कहते हैं कानपुर STF के प्रभारी
एसटीएफ कानपुर के प्रभारी घनश्याम यादव का कहना है कि आरोपी का नाम कौशल किशोर मंडल निवासी ग्राम दनीयाला थाना करपी जिला अरवल (बिहार) है। आरोपी आयकर विभाग का कर्मचारी है, जो विनय कुमार ग्राम मझनपुरा थाना सुरंगापुर जिला जहानाबाद(बिहार) की जगह पर उसकी परीक्षा देने के लिये परीक्षा हॉल में बैठा था।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में स्कूल जा रही शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
इसके लिये आरोपी को अभ्यर्थी की तरफ से 50 हजार रुपये दिये गये थे। एसटीएफ फिलहाल आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है। एसटीएफ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कितने लोग शामिल है।
Published : 31 October 2018, 3:41 PM IST
No related posts found.