हिंदी
शिलांग: न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने बुधवार को मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल तथागत रॉय ने न्यायमूर्ति रफीक को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। वह इससे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय में वरिष्ठ न्यायाधीश थे। उन्होंने न्यायमूर्ति ए के मित्तल के स्थान पर पद ग्रहण किया है जिन्हें अब मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, कैबिनेट मंत्री और मेघालय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हमरसन सिंह थांगखियू तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप शाही बने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
न्यायमूर्ति रफीक का जन्म राजस्थान के चुरु में हुआ था। उन्हाेंने 1984 में वकालत शुरू की थी और अपने कैरियर का सबसे लंबा वक्त राजस्थान में गुजारा। शपथ ग्रहण के बाद न्यायमूर्ति रफीक ने संवाददाताओं को बताया कि वह पांच वर्ष से पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करेंगे। उन्होंने कहा मुझे बताया गया है कि राज्य की निचली अदालत में 2500 मामले लंबित हैं। मैं उच्च न्यायालय और निचली अदालत का कंप्यूटर कार्य बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा। (वार्ता)
Published : 13 November 2019, 3:06 PM IST
Topics : High Court India Justice meghalaya Rafique उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति मेघालय मोहम्मद रफीक शपथ