Mukhtar Ansari: मुख्तार की मौत की होगी जांच, पोस्टमार्टम पर परिजनों ने उठाये सवाल,जानिये ये अपडेट

उत्तर प्रदेश सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 March 2024, 3:43 PM IST
google-preferred

उत्तर प्रदेश: सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्तार मामले की न्यायिक जांच बांदा की सीजेएम गरिमा सिंह करेंगी। वहीं इस जांच की रिपोर्ट एक महीने में देनी होगी। 

मौत पर उठ रहे सवाल

बांदा मेडिकल कॉलेज के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पांच बार के विधायक मुख्तार अंसारी की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई, जबकि परिजन जहर देने की बात कह रहे हैं। मुख्तार अंसारी की  गुरुवार शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। 

वहीं मुख्तार अंसारी ने अपने मौत से कुछ दिन पहले कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उसने जेल प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगाए थे। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मुख्तार के बेटे उमर ने बांदा के DM को लिखा पत्र हैं और दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की दी अर्जी दी गई हैं। 

बता दें कि मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी। बांदा जेल में हार्ट अटैक के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों  ने मृत घोषित कर दिया। 

Published :  29 March 2024, 3:43 PM IST

Related News

Advertisement