हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर कांग्रेस की तीखी आलोचना की और कहा कि वह अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) लोगों के अधिकार छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार नड्डा ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “यह कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा है। कांग्रेस के घोषणापत्र में भी तुष्टिकरण की स्पष्ट झलक दिख रही है।
कांग्रेस का मानना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है।”
Published : 26 April 2024, 12:34 PM IST