Jharkhand Election Result Live: झारखंड में जानिये कौन चल रहा आगे, कौन पीछे

झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर हुए चुनाव के लिए आज काउंटिंग हो रही है। ताजा रुझानों में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा अपडेट के लिये पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 November 2024, 9:01 AM IST
google-preferred

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की सभी 81 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। राज्य में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। पहले चरण में 66 प्रतिशत और दूसरे चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुए थे।

इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती 

पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम और राजद गठबंधन को जीत मिली थी। हालांकि, इस बार सभी एग्जिट पोल ने बीजेपी वाले एनडीए को आगे दिखाया है। ऐसे में कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन के सामने एक बार फिर सरकार बनाने की कड़ी चुनौती मानी जा रही है। 

झारखंड चुनाव: ताजा रुझान
इंडिया ब्लॉक: 41
एनडीए: 37
अन्य: 03