Jammu & Kashmir: मुठभेड़ में ढेर हुए तीन आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गए।

Updated : 16 October 2019, 2:45 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा दी गई विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान अनंतनाग के पाजलपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: Jammu & Kashmir पोस्टपेड मोबाइल सेवा हुई बहाल

उन्होंने बताया कि सभी तीनों स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया। शवों की पहचान की जा रही हैं। शवों को शीघ्र की उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। (भाषा) 

Published :  16 October 2019, 2:45 PM IST

Related News

Advertisement