Washington: जयशंकर ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से मुलाकात कर विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

Updated : 1 October 2019, 11:47 AM IST
google-preferred

वाशिंगटन: विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से मुलाकात कर विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। डॉ जयशंकर ने मंगलवार को ट्वीट किया दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के साथ सार्थक बातचीत हुई।

उन्होंने कहा इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। एक प्रमुख साझेदारी को लगातार बढ़ाने का स्वागत किया गया। विदेश मंत्री के अपने अमेरिकी दौरे के दौरान अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और नवनियुक्त अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राॅबर्ट ओ ब्रायन से भी मुलाकात करने की संभावना है। काॅर्नेगी एंडाउमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस की ओर से आयाेजित एक कार्यक्रम में डॉ जयशंकर ने कहा कि व्यापार से संबंधित अधिकतर विवाद (अमेरिका के साथ) समाधान योग्य हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 1 October 2019, 11:47 AM IST

Advertisement
Advertisement