Uttar Pradesh: मलिहाबाद पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, मूक-बधिर भाइयों पर ढाया जुल्म

यूं तो मलिहाबाद थाने के पुलिसकर्मी अपने कारनामे को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार मलिहाबाद थाने के पुलिसकर्मियों ने मूक-बधिर भाइयों पर जुल्म ढाया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 30 May 2020, 5:43 PM IST
google-preferred

लखनऊः मलिहाबाद थाना क्षेत्र में लालता प्रसाद अपने दो दिव्यांग बेटों, 12 वर्ष की एक बेटी और पत्नी के साथ रहते हैं। उनका आरोप है कि उनके मूक-बधिर जुड़वा बेटों को घर से निकाल कर थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया है।

मलिहाबाद थाने में पीड़ित मूक-बधिर जुड़वा भाइयों को घर से निकाल कर थर्ड डिग्री दिया गया है। 2 पक्षों की लड़ाई के बाद पीड़ित पक्ष ही पुलिसिया कार्रवाई का शिकार बना है। जानकारी के मुताबिक खेत पर कब्जा कर रहे दबंगो का विरोध करना मूक मूक-बधिर जुड़वा भाइयों को भारी पड़ा है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगो से पैसे लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। घर से उठा कर मूक बधिर भाइयों को 24 घंटे लॉकअप में रखने का आरोप लगाया है। साथ ही ये आरोप लगाया है कि बिना महिला पुलिसकर्मियों के पीड़ित के घर में घुस कर महिलाओं को भी पीटा है। 

Published : 
  • 30 May 2020, 5:43 PM IST

Advertisement
Advertisement