Covid-19 in India: देश में 63 दिनों बाद 1 लाख से कम कोरोना केस, जानिये पिछले 24 घंटे के पूरे आंकड़े

देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट बनी हुई है। देश में 63 दिनों के बाद पिछले 24 घंटे में 1 लाख से कम कोरोना केस मिले हैं। जानिये ताजा आंकड़े

Updated : 8 June 2021, 10:01 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में लगातार कमी देखी जा रही है। अब भारत में पिछले 2 महीने में सबसे कम नए केस सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में देश में पिछले 63 दिनों में 1 लाख से कम कोरोना के मामले दर्ज किये गये। इसके साथ ही कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने की  दर यानी रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही रिवरी रेट में भी बढोत्तर बनी हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86,498  नए केस सामने आए, जो कि लंबे समय बाद काफी कम है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 2123  लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि इससे पहले दिन 2427 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया था। देश में पिछले 24 घंटे में 1,82,282 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया, कल यह संख्या 1,74,399 थी। मतलब ये लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटे के कोरोना आंकड़े

24 घंटे में कुल नये मामले- 86,498 
24 घंटे में डिस्चार्ज की संख्या- 1,82,282 
24 घंटे में कुल मृतकों की संख्या- 2123 
कुल कोरोना मामलों की संख्या- 2,89,96,473 
कुल डिस्चार्ज की संख्या- 2,73,41,462 
कुल मृतकों की संख्या- 3,51,309     
कुल एक्टिव मामलों की संख्या- 13,03,702     
कुल वैक्सीनेशन की संख्या- 23,61,98,726 

 

Published : 
  • 8 June 2021, 10:01 AM IST

Advertisement
Advertisement