

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़
दिल्ली: देशभर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भी 15 अगस्त पर जश्न का खास माहौल रहा। कांग्रेस मुख्यालय में भी तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Congress celebrated the 75th Independence Anniversary, hoisted Tricolour at the Party HQ in Delhi. Several leaders including former Congress President Rahul Gandhi & Party General Secretary Priyanka Gandhi were also present @INCIndia @RahulGandhi @priyankagandhi #IndependenceDay pic.twitter.com/ImvHc0gBvn
— Dynamite News (@DynamiteNews_) August 15, 2022
कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेता भी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित देश के अलग-अलग राज्यों में जानिये कैसे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
राहुल गांधी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर ध्वजारोहण में शामिल होने को एक ऐतिहासिक और यादगार पल बताया।
15 अगस्त के खास मौके पर राहुल गांधी ने देश वासियों को बधाई दी। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज हम आज़ादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, हमें मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार कर, देशहित के कार्यों को नई दिशा और गति देनी होगी।
आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर आज कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुआ, ये एक ऐतिहासिक और यादगार पल है।
आज हम आज़ादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, हमें मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार कर, देशहित के कार्यों को नई दिशा और गति देनी होगी।
जय हिंद। pic.twitter.com/Uo21yPkTUK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 15, 2022
हालांकि कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के मौके पर सोनिया गांधी शामिल नहीं हो गई। क्योंकि सोनिया गांधी 13 अगस्त को कोरोना पॉजीटिव पाईं गई थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वे आइसोलेशन में हैं।