Summer Diet: गर्मियों में इन फलों को अपनी डाइट में करें शामिल, दूर होगी कई परेशानी

डीएन ब्यूरो

गर्मी के मौसम में अपनी डाइट पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं गर्मियों में मिलने वाले कुछ खास फलों के बारे में जो आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है..

ज्यादा से ज्यादा फलों का करें सेवन

गर्मियों के मौसम में अपनी हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूर होती है। गर्मी में शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए अधिक से अधिक फल का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

आम

फलों का राजा आम गुणों से भरपुर है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है।

खरबूजा

खरबूजा शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है।

तरबूज

गर्मियों में इसे खाने से शरीर में सिर्फ पानी की कमी ही नहीं पूरी होती बल्कि शरीर खास कर पेट में ठंडक बनी रहती हैं। तरबूज खाना कई बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है।

अंगूर

अंगूर के सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

लीची

लीची खाने से पाचन क्रिया सही होती है। इसमें विटामिन सी होता है जो एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है। लीची का नियमित सेवन कैंसर को दूर रखता है।

संतरा

यह फल गुणों से भरपूर है। संतरे में एंटी-ऑक्सिडेंट तत्व भी होते हैं जो स्किन को झुर्रियों से बचाते हैं। संतरे में विटामिन सी मौजूद होता है।

आलूबुखारा

इसकी तासीर ठंडी होती है। यह विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है।

पपीता

इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और फ़ोलेट होता है। ये शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है।








संबंधित समाचार