हिंदी
कराची: पाकिस्तान के कराची से कुछ अज्ञात लोगों की घिनौनी एवं भयावह करतूत सामने आई है जहां लांधी शहर में स्थित कब्रिस्तान में दफन एक महिला के शव को कब्र से निकालकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
यह भी पढ़ें: खुलासा- सामूहिक कब्र की खुदाई में 1,500 लोगों के शव देखकर उड़े सबके होश
मृतक महिला के परिजन इस भयावह घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहते हैं। इस घिनौने कांड के सामने आने के बाद इस्माइल गोठ कब्रगाह के पास बड़ी संख्या में महिला के परिजन तथा उनके रिश्तेदार एकत्र हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बेटी से दो साल तक पिता करता रहा दुष्कर्म, हुआ फरार
उन्होंने बताया कि मृतक के शव को कुछ लोगों ने कब्र से बाहर निकला और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मृतक को इस घटना से एक दिन पहले कब्र में दफनाया गया था। (वार्ता)
Published : 5 November 2019, 11:46 AM IST
Topics : International Pakistan अंतर्राष्ट्रीय कब्र कब्रिस्तान कराची क्राइम क्राइम दुष्कर्म पाकिस्तान