हिंदी
महराजगंज: जिले में कई दुकानों पर बहुत समय से अवैध सिगरेट बेचने का काम चल रहा है। इस दुकान का मालिक फर्जी तरीके से काम कर रहा है। जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही दुकान में छापेमारी की। इस दौरान विदेशी सामानों की जांच की गई और टीम ने विदेशी सिगरेट का जखीरा पकड़ा। दो लोग टीम के हत्थे चढ़े हैं।

यह भी पढ़ें: हत्या-डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए गश्त के दौरान पुलिस की हुई बहस
गोपनीय सूचना पर कोल्हुई में पहुंची टीम के चार सदस्य कोल्हुई पुलिस और सीओ फरेंदा अशोक कुमार के साथ कस्बे की दो दुकानों में छापा मारा। करीब दो लाख रुपए मूल्य के विदेशी सिगरेट, शैम्पू, क्रीम आदि बरामद किया। इस दौरान परशुराम व प्रदीप को पकड़ लिया। दोनों आरोपितों को कोल्हुई थाने लाया गया, जहां उनके खिलाफ टोबैको एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Published : 15 November 2019, 11:47 AM IST