हिंदी
महराजगंज: जनपद में कोटे की दुकान हथियाने के लिए महिला ने जिम्मेदार अधिकारियों को धोखे में रखकर कोटे की दुकान तो हथिया ली लेकिन पोल खुलने पर मंगलवार को उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार परतावल ब्लॉक के पिपरा लाला गांव निवासी विमला देवी के पति उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है। आरोप है कि अधिकारियों को विमला देवी ने भ्रमित करके अपना नाम अंबेडकर महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य के रूप में दर्शाया और अपने नाम से कोटे की दुकान हथिया ली।
उसके बाद अपने पति के पास तैनाती जगह पर रहने लगी और कोटा चलाने के लिए अपने ससुर को दे दी। शिकायत पर अपर जिला पूर्ति अधिकारी मीरा रॉय से डीएसओ एपी सिंह ने जांच कराइ।
जांच के उपरांत मामला सही पाया गया इसके अलावा राशन वितरण में भी जमकर धांधली पाई गई।
जांच के बाद अब तत्काल पिपरा लाला के कोटे की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया है।
इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि इंस्पेक्टर की जांच आने के बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि सस्पेंड के बाद इस गांव के लोगों को राशन कैसे वितरण किया जाएगा।
Published : 19 November 2024, 4:09 PM IST
Topics : Maharajganj कोटे की दुका कोटे की दुकान परतावल ब्लॉक पिपरा लाला गांव पुलिस महराजगंज महिला सस्पेंड स्वयं सहायता समूह