हिंदी
फतेहपुर: जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ओवरटेक के दौरान ट्रक में घुसी गई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह हादसा हसवा चौकी के पास नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, कार सवार युवक कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। ओवरटेक के प्रयास में उनकी कार ट्रक में जा घुसी, जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गया।
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घटना के बाद लगे ट्रैफिक को सामान्य कराया।
थरियांव थाना पुलिस ने बताया कि कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
Published : 2 April 2025, 12:38 PM IST
Topics : Accident in Fatehpur Car accident Dynamite News Fatehpur Haswa Chowki National Highway Road Accident Thariyanv police truck accident UP News