Health Tips: बुजुर्गों को जरूर करनी चाहिए यह एक्सरसाइज, जानिए क्या हैं इसे करने के फायदे ?

बुजुर्गों को फिट रखने के लिए आज हम आपको पांच एक्सरसाइज बताएंगे, जिसे रोजाना करना है। बाकि की जानकारी के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 1 March 2025, 2:10 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: जब उम्र बढ़ने लगती है तो शरीर कमज़ोर होने लगता है। ऐसे में अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना होता है। बुजुर्ग सब पर ध्यान देते-देते अपनी ही सेहत पर ध्यान देना भूल जाते हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार,आज हम बुजुर्गों के लिए कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं, जिसे रोजाना करने से उनकी सेहत दुरुस्त रहेगी और ना ही शरीर की हड्डियां कमज़ोर होंगी। यह एक्सरसाइज बुजुर्गों को एक्टिव बनाए रखने में मदद करेगी और उन्हें आने वाली बीमारियों से दूर रखेगी।

चलिए फिर जान लेते हैं उन एक्सरसाइज के बारें में, जिसे करने से बुजुर्ग का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

बुजुर्ग रोजाना करें ये एक्सरसाइज  
1. वॉकिंगः वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और जोड़ो की जकड़न ठीक रहती है। बुजुर्गों को रोजाना 10 से 15 मिनट वॉक करना चाहिए। यह सेहत को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 

2. सीटेड लेग लिफ्ट्सः अक्सर आपने देखा होगा कि बुजुर्गों के पैरों में संतुलन की कमी होने लगती है, वह ढंग से चल नहीं पाते हैं। ऐसे में बुजुर्गों के लिए सीटेड लेग लिफ्ट्स एक्सरसाइज बेस्ट है। इसके लिए उन्हें रोजाना कुर्सी पर बैठकर पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाना और नीचे करना है। यह प्रक्रिया 10 बार करें। 

3. हाथ और कंधे की हलचलः बुजुर्गों के हाथ-कंधे काम करना बंद करते हैं। इसके लिए उन्हें रोजाना दोनों हाथों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करना चाहिए और कंधों को गोल-गोल घुमाना चाहिए। इससे हाथों में मजबूती और लचीलापन रहेगा। 

4. गर्दन के लिए एक्सरसाइजः बुजुर्गों में अक्सर गर्दन की समस्या देखी जाती है, जिसका निवारण गर्दन की यह एक्सरसाइज है। इसमें रोजाना गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे करना है। यह एक्सरसाइज करने से दर्द और अकड़न जैसी समस्याएं दूर हो जाती है। 

5. श्वास व्यायामः बुजुर्गों को सांस की परेशानी भी काफी होती है। इसके लिए वह रोज सुबह अनुलोम-विलोम करें। इस व्यायाम में ज़मीन पर बैठना होता है और उसके बाद गहरी सांस लेने व छोड़ने की प्रक्रिया करनी होती है। इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और दिमाग को शांति मिलती है।

Published :