हिंदी
सर्दियों में लहसुन शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लहसुन दिल की सेहत सुधारता है, जोड़ों के दर्द से राहत देता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। जानें लहसुन खाने का सही तरीका, इसके फायदे और जोड़ों के दर्द के लिए लहसुन का तेल बनाने की विधि।
लहसुन के फायदे (Img source: Google)
New Delhi: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। ठंड के कारण इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जोड़ों में दर्द बढ़ने लगता है और दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में रसोई में मौजूद एक साधारण चीज असाधारण औषधि का काम कर सकती है और वह है लहसुन (Garlic)। पतंजलि योगपीठ के आचार्य ने हाल ही में लहसुन को लेकर कई अहम स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां साझा की हैं। उनके अनुसार, लहसुन सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं बल्कि सर्दियों में शरीर के लिए एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच है।
लहसुन का नियमित और सही तरीके से सेवन दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यह खून में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है, जिससे दिल की धमनियां साफ रहती हैं और ब्लड प्रेशर भी संतुलित बना रहता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। सर्दियों में अक्सर जोड़ों के दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है। लहसुन में मौजूद प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
लहसुन खाने का सही तरीका (img source: google)
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण जल्दी पकड़ लेते हैं। लहसुन शरीर की गर्मी को बनाए रखता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने यानी डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।
लहसुन के फायदे तभी मिलते हैं जब इसका सेवन सही तरीके से किया जाए। इसका सबसे असरदार तरीका बताया है:
1. रात में भिगोकर सेवन करें: रात में 1-2 लहसुन की कलियों को छीलकर पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें या लहसुन की कलियों को चबाकर खाएं। यह तरीका कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में खासतौर पर उपयोगी माना जाता है।
2. गुनगुने पानी के साथ: सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन भी बेहतर होता है और शरीर दिनभर ऊर्जावान रहता है।
जोड़ों के दर्द, सूजन और मांसपेशियों की जकड़न के लिए लहसुन के तेल से मालिश की सलाह दी है।
इस तेल से रोज दर्द वाले हिस्से पर हल्की मालिश करने से दर्द में काफी राहत मिलती है। यह नर्वस सिस्टम को मजबूत करता है और वात दोष को भी शांत करता है।
Lifestyle News: सर्दियों में स्किन को दें नेचुरल निखार, घर के नुस्खों से पाएं गुलाबी चमक
जिन लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन या ब्लड थिनर दवाएं चल रही हैं, उन्हें लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।