हिंदी
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दीपावली की रौनक और खरीदारी के जोश ने बाजारों में भीड़भाड़ को बढ़ा दिया है। धनतेरस के साथ इस भीड़ में और अधिक इजाफा होने की संभावना के चलते ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिनों तक के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन की योजना लागू की है।
28 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से 31 अक्टूबर की रात 12 बजे तक चलने वाले इस डायवर्जन के तहत कई मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस ट्रैफिक प्लान का उद्देश्य बाजारों में जाम की स्थिति से बचाव और खरीददारों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।
प्रमुख मार्गों पर ऑटो-ई-रिक्शा प्रतिबंध
त्योहारों के दौरान लोगों को सुगम आवाजाही और सुरक्षित खरीदारी का अनुभव देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा और लोडर वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। निम्नलिखित मार्गों पर इन वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
जिन वाहनों का संचालन आवश्यक है, उन्हें निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से ही गुजरने की अनुमति है। उदाहरण के लिए:
निर्धारित पार्किंग स्थल
बाजारों में वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए कुछ स्थानों पर विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि मुख्य मार्गों पर अनावश्यक भीड़ न हो:
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
ध्यान दें कि दुकानों, मॉल्स और प्रतिष्ठानों के समीप वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही हो सकेगी। अनधिकृत स्थानों पर पार्किंग करने पर यातायात नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस विशेष ट्रैफिक डायवर्जन का उद्देश्य दीपावली के दौरान खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को एक सुगम और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। ऐसे में शहरवासी और व्यापारी भी ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्क करके जाम की स्थिति को दूर रखने में सहयोग करें।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com
Published : 28 October 2024, 9:00 PM IST
Topics : Dhanteras Diwali Gorakhpur Gorakhpur News Traffic diversion Traffic diversion in Gorakhpur UP Breaking UP News UP Traffic Police