हिंदी
गोरखपुर: कभी योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी रहे सुनील सिंह अब समाजवादी पार्टी में राजनीतिक शानदार पारी खेल रहे हैं। नीरज शाही सहित तमाम लोगों को तोड़कर सुनील सिंह अब तक सपा में कई नेताओं और लोगों को शामिल करा चुके है। इनमें यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों से भाजपा के कई प्रमुख नेता भी शामिल हैं, जिसमें सुनील सिंह के गृह नगर गोरखपुर मंडल के भी कई लोग शामिल हैं। भाजपा, बसपा जैसे धुर विरोधी दलों से जुड़े लोगों को सपा में शामिल कराने का सुनील सिंह का यह सिलसिला जारी है।
‘बाइस में बाइसकिल’ संकल्प के साथ यूपी विधानसभा चुनाव जीतने की दिशा में आगे बढ रही समाजवादी पार्टी नये सदस्यों के साथ लगातार मजबूत होती जा रही है। हाल के दिनों में भाजपा समेत कई पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सपा का दामन थामा है। रविवार को भी भाजपा समेत कई पार्टियों के नेता लखनऊ में सपा में शामिल हुए।
सपा में शामिल होने वालों में गोरखपुर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व एडवोकेट नीरज शाही, महराजगंज के कई स्कूलों के प्रबंधक संतोषकृष्ण त्रिपाठी, देवरिया से विश्वनाथ, जिला पंचायत सिसवा महराजगंज के रिटायर्ड कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सुल्तानिया, उनकी धर्मपत्नी व पूर्व जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती पिंकी सुल्तानिया, संतकबीर नगर के नित्यानंद यादव पूर्व जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए है। लखनऊ में सुनील सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे।
Published : 6 April 2021, 6:46 PM IST
No related posts found.