Akhilesh Yadav: योगी के 4 साल पूरे होने पर अखिलेश ने भी भरी हुंकार, बृज की धरती से सपा की परिवर्तन यात्रा शुरू, उमड़ी भारी भीड़

यूपी की योगी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आज बृज की धरती से परिवर्तन यात्रा का आगाज कर दिया है। सपा के कार्यक्रम में यहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Updated : 19 March 2021, 4:27 PM IST
google-preferred

मथुरा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के चार साल पूरे होने के खास मौके पर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने हुंकार भर दी है। पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बृज की धरती से अपनी परिवर्तन यात्रा का आगाज कर दिया है। खास बात यह है कि अखिलेश की इस परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल रहे। 

इससे पहले अखिलेश यादव कल गुरुवार शाम को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने यहां ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। शुक्रवार को वह गोवर्धन पहुंचे, जहां उन्होंने गिरिराज महाराज के दर्शन किए। दोपहर बाद निकली समाजवादी पार्टी की परिवर्तन यात्रा में यहां भारी संख्या में किसानों, युवाओ और स्थानीय जनता ने शिरकत की। 

परिवर्तन यात्रा के अलावा अखिलेश यादव यहां मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की इस किसान महापंचायत में भी किसानों, नौजवानों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। 

Published : 
  • 19 March 2021, 4:27 PM IST

Advertisement
Advertisement