गोरखपुर: गोलाबाजार में धूमधाम से मनाया गया सरयू महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक

गोरखपुर के नए साल के पहले दिन गोला उपनगर में माँ सरयू के तट पर धूमधाम से सरयू महोत्सव का आयोजन किया गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 January 2025, 11:07 AM IST
google-preferred

गोरखपुर: नए साल के पहले दिन गोला उपनगर में माँ सरयू के तट पर धूमधाम से सरयू महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आस्था की इंद्रधनुषी छटा बिखरी रही।

महाआरती ने बांधा समां

महाआरती ने बांधा समां

बनारस से आए विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां सरयू की पूजा-अर्चना की और दीपदान किया। पक्का घाट, रामजानकी घाट, शीतला घाट, गुप्ता घाट आदि घाटों को इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजाया गया था।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक

महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन द्वारा आयोजित शिव चर्चा में हजारों लोगों ने भाग लिया।

छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एलपीएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रेत से विभिन्न आकृतियाँ बनाकर नदीयों को प्रदूषण मुक्त करने और जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को जलीय जीवन के संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर भा ज पा नेता शत्रुघ्न कसौधन, चेयरमैन लालती देवी, पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कसौधन सेवा समिति और सेठ लक्ष्मी प्रसाद सेवा ट्रस्ट ने इस महोत्सव के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

गोलाबाजार में मनाया गया सरयू महोत्सव धर्म

संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संगम था। इस आयोजन ने लोगों में धार्मिक भावनाओं को जागृत किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई दी।