हिंदी
निचलौल/गड़ौरा/ठूठीबारी (महराजगंज): आदर्श आचार संहिता और कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और सिसवा विधानसभा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने सिसवा विधानसभा के दो दर्जन गांवों का तूफ़ानी दौरा किया।

श्री टिबड़ेवाल ने मिठौरा, भागाटार, जगदौर, बरोहिया, घोड़हवा, निचलौल, बरगदवाँ, ओड़वलिया, गड़ौरा, नौनिया, वसंतपुर, भरवलिया, धरमौली, सड़कहवा, ठूठीबारी आदि गावों का तूफ़ानी दौरा किया।

सम्मानित जनता से बात करते हुए पूर्व मंत्री श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि तीन मार्च को चुनाव चिन्ह साईकिल पर निशान लगाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

समाजवादी सरकार में किये गए विकास कार्यो को जनता के बीच रखते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर हर वर्ग का ख़्याल रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता के हर वर्ग का समर्थन इस समय सपा को मिल रहा है। श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य सिसवा विधानसभा को देश के मानचित्र पर सबसे प्रमुख स्थान पर ले जाना है।
Published : 20 January 2022, 6:01 PM IST
Topics : Maharajgnaj Siswa UP election 2022 uttar pradesh उत्तर प्रदेश पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल महराजगंज सिसवां विधानसभा