शहीद शांतिरक्षकों के सम्मान में दीवार को लेकर विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शहीद हुए शांतिरक्षकों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक स्मारक दीवार स्थापित करने के भारत के मसौदा प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस प्रस्ताव को 190 देशों द्वारा सह प्रायोजित किया जाना भारत के योगदान और उसके इरादे के प्रति विश्वास को दर्शाता है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 15 June 2023, 4:30 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शहीद हुए शांतिरक्षकों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक स्मारक दीवार स्थापित करने के भारत के मसौदा प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस प्रस्ताव को 190 देशों द्वारा सह प्रायोजित किया जाना भारत के योगदान और उसके इरादे के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत ने शहीद हुए शांतिरक्षकों के सम्मान में एक स्मारक दीवार स्थापित करने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव को 190 देशों ने सह प्रायोजित किया, जो भारत के योगदान और उसके इरादे के प्रति विश्वास को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी सदस्य देशों को धन्यवाद, जिन्होंने प्रस्ताव को सह प्रायोजित किया।’’

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शहीद हुए शांतिरक्षकों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक स्मारक दीवार स्थापित करने के लिए भारत द्वारा लाए गए मसौदा प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘मेमोरियल वॉल फॉर फॉलन यूनाइटेड नेशंस पीसकीपर्स’ नामक मसौदा प्रस्ताव पेश किया।

संयुक्त राष्ट्र के करीब 190 सदस्य देशों द्वारा सह-प्रायोजित इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

प्रस्ताव पेश करते हुए कंबोज ने कहा था कि स्मारक दीवार इस बात का प्रमाण होगी कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को कितना महत्व देता है।

Published : 
  • 15 June 2023, 4:30 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement