हिंदी
गोरखपुर: जिले में खजनी तहसील (Khajni Tehsil) अंतर्गत बेलघाट (Belaghat) क्षेत्र में तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी (Krishna Gopal Tripathi) ने कांगो व लेखपाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
सैकड़ों एकड़ फसल डूबी
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ का कहर नरगड़ा जंगा, नरगड़ा शिवदत्त सिंह, रापतपुर, चपरहट,सनेहा, सहित अन्य गांवों में है। यहां 10 नाव लगा दी गई है। बाढ़ के पानी से सैकड़ों एकड़ फसलें डूबी हुई है। सरयू नदी में बाढ़ आने की वजह से सभी गांव पानी से घिरे हुए हैं।
नाव की व्यवस्था की गई
घरों से निकालने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। बाढ़ से भी जनजीवन पर असर पड़ा है। राहत सामग्री के लिए प्रशासन (Administration) को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। जल्दी इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। साथ ही साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कांगो लेखपाल रिपोर्टिंग चौकी बनाकर निरीक्षण कर रहे हैं।
Published : 19 September 2024, 11:26 AM IST
Topics : Belaghat Dynamite News Gorakhpur Khajni Tehsildar Krishna Gopal Tripathi खजनी तहसील गोरखपुर तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी बाढ़ बेलाघाट