हिंदी
फतेहपुर: जनपद के राधा नगर थाना क्षेत्र के जयराम नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले सिपाही कृष्ण कांत 5 दिन दिन से लापता हैं। गायब सिपाही की पत्नी बाबती ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर में मिली बिहार की गुमशुदा महिला, जानिये कैसे बिछुड़ी अपनो से
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार लापता सिपाही ढावली थाना मलपुरा जिला आगरा का निवासी है। वह 2019 में सिपाही के पद पर नियुक्त हुआ था और वर्तमान में फतेहपुर जिले में 1150 पीआरवी में तैनात है।
गायब सिपाही की पत्नी बाबती ने राधा नगर थाना पुलिस को एक अप्रैल को तहरीर दी थी। सिपाही की पत्नी बाबती ने बताया कि उसका पति अपना मोबाइल फोन रिचार्ज कराने के लिए 31 मार्च के दिन दोपहर 12 बजे रिचार्ज कराने के लिए घर से निकले थे। उसके बाद से घर वापस नही आये। काफी खोजबीन के बाद सिपाही का कोई पता नही चला।
यह भी पढ़ें: कुशीनगर में रेलवे स्टेशन का ट्रैक मैन हुआ लापता, घर से लेकर महकमा तक परेशान
पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के 5 दिन बीतने के बाद भी पति के तलाश में कोई रुचि नही दिखाई है। पुलिस हमें लोगों को खुद पता लगाने के लिए कह रही है।
थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि गायब सिपाही की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। गायब सिपाही का फोन भी घर था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। पुलिस जल्द ही सिपाही का पता लगाने में जुटी है।
Published : 5 April 2024, 7:00 PM IST
Topics : Appealed Fatehpur Missing Constable uttar pradesh उत्तर प्रदेश गुहार तलाश परिजन फतेहपुर लापता सिपाही