हिंदी
फ़तेहपुर: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फतेहपुर जनपद में एक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक हादसे में मृतक की पहचान 50 वर्षिय पूर्व ग्राम प्रधान रामशरण के रूप में की गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार रामशरण कि मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
फ़तेहपुर: जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, औढेरा मोड़ के पास हुआ हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान रामशरण पुत्र राजाराम की मौत, आरोपी पिकअप चालक फरार#UttarPradesh @fatehpurpolice pic.twitter.com/zLfshInfi5
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 4, 2024
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक यह घटना फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज के औढेरा मोड़ की है।
एसओ ने बताया कि पिकअप को पकड़ लिया है गया है लेकिन आरोपी चालक मौके से फरार है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिये भेज दिया है।
Published : 4 April 2024, 5:25 PM IST