फतेहपुर: दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 May 2024, 5:12 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जनपद के एक गांव में शनिवार की शाम मूक बधिर दिव्यांग नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले फरार अपराधी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मामला असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड्डूपुर मजरे रिठवां गांव का है। जहां शनिवार की शाम एक युवक ने एक घर के पेड़ के नीचे सो रही मूक बधिर दिव्यांग नाबालिग किशोरी के साथ उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। 

किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में मौजूद मां ने शोर मचाया जिसकी वजह से अरोपी पकड़ा गया। पकड़ने के प्रयास पर आरोपी सरवन धक्का देकर गाली गलौज कर और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया था।

किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपराधी की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था।

थाना प्रभारी विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि फरार दुष्कर्म के अपराधी सरवन कोरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।

Published : 
  • 6 May 2024, 5:12 PM IST

Advertisement
Advertisement