Farmers Protest: किसानो को मिली दिल्ली में एंट्री की इजाजत, अब बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में डालेंगे डेरा, जानिये ताजा अपडेट

डीएन ब्यूरो

कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानो को आखिरकार पुलिस ने दिल्ली में एंट्री की इजात दे दी है। किसान अब बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में धरना-प्रदर्शन करेंगे। पढिये, किसान आंदोलन से जुड़ी डाइनामाइट न्यूज की यह ताजा खबर..

किसानो के साथ रहेगी पुलिस
किसानो के साथ रहेगी पुलिस


नई दिल्ली: कृषि कानूनों के कल से दिल्ली चलो आंदोलन कर रहे किसानो को आखिरकार पुलिस ने दिल्ली में एंट्री की सशर्त इजाजत दे दी है। पुलिस ने बातचीत के बाद किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी है। हालांकि किसानो के इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस किसानों के साथ ही रहेगी। किसान इस दौरान बुराड़ी के अलावा दिल्ली के किसी ओर इलाके में नहीं जा सकेंगे।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दिल्ली आ रहे किसानो को रोकने के लिये पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये। किसानो को रोकने के लिये दिल्ली की सीमा भी सील कर दी गयी थी। पुलिस के कई बार समझाने के बाद भी किसान मानने को तैयार नहीं। वे हर हाव में दिल्ली में एंट्री करना चाहते थे।

शुक्रवार को आंदोलन कर रहे किसानो ने सिंधु बॉर्डर पर जमकर बवाल भी मचाया। प्रदर्शनकारी किसानो ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस ने भी किसानो पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। किसानो और पुलिस के बीच कई बार टकराव की भी नौबत आई। 

 

पुलिस के लाख प्रयासों और समझाने के बाद किसान हर हाल में राजधानी दिल्ली में घुसने की मांग कर रहे थे। किसान दिल्ली के जंतर-मंतर या रामलीला मैदान में प्रदर्शन की इजाजत चाह रहे थे। लेकिन पुलिस भी उन्हें दिल्ली की सीमा से वापस भेजना चाहती थी। जब किसान वापस जाने को तैयार नहीं हुए तो बातचीत के बाद पुलिस अधिकारियों ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन की इजाजत दी। 

पुलिस ने किसानों से कोरोना संक्रमण रोकने के लिये बनाई गयी गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन करने को कहा है। पुलिस की इस अपील किसान कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं। किसान अब निरंकारी ग्राउंड में भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर सकेंगे।  
 










संबंधित समाचार