हिंदी
बाराबंकी: जिले के किसानों के लिए नहर में पानी बंद होना चिंता का कारण बन गया है। शारदा सहायक डबल डेकर नहर में कुछ दिन पहले ही सिंचाई विभाग द्वारा पानी छोड़ा गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जिससे मसूदमऊ, तिलपुरा और हबीपुर गांव के किसानों को राहत मिली थी। लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। महज दो दिन बाद ही विभाग ने नहर में पानी की आपूर्ति रोक दी, जिससे मेंथा की फसल पर संकट मंडराने लगा है।
सिंचाई का मुख्य स्रोत नहरें
बाराबंकी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मेंथा की खेती होती है, जो गर्मी के मौसम में किसानों की प्रमुख नकदी फसल मानी जाती है। इस फसल के लिए लगातार पानी की आवश्यकता होती है और सिंचाई का मुख्य स्रोत यही नहरें हैं। नहरों से सैकड़ों बीघा खेतों की सिंचाई होती है।
किसानों में फैला डर
स्थानीय किसानों ने बताया कि दो दिन के लिए पानी आने से उन्हें उम्मीद जगी थी कि मेंथा की फसल अब अच्छी तरह तैयार हो जाएगी, लेकिन अचानक पानी बंद हो जाने से उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। किसानों को डर है कि अगर जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो फसल सूख सकती है।
Published : 8 April 2025, 3:47 PM IST
Topics : Barabanki barabanki hindi news Barabanki ki khabar Barabanki Latest News Barabanki Latest Updates barabanki news Barabanki Police Barabanki Updates Dynamite News Hindi News