Barabanki Accident: तेज रफ्तार बनी काल, पुल पर अचानक टूटी रेलिंग और नीचे जा गिरी बोलेरो, जानें फिर क्या हुआ…
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कल्याणी नदी में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।