हिंदी
महराजगंजः शुक्रवार को 10 हजार से ज्यादा बिजली बिल बकाया होने की स्थिति में उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान सिसवा नगर के विभिन्न वार्डों में चलाया गया। जिस दौरान सिसवा नगर के नौका टोला, सब्जी मंडी, सहित नगर के विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर 18 बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया। वहीं साथ ही 25 उपभोक्ताओं के पुराने मीटर बदलकर नया मीटर लगाया गया। अवर अभियंता तुषार सिंह ने बताया कि 10 हजार से ज्यादा बिजली बिल बकाया होने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

साथ ही कहा गया है कि कनेक्शन काटने के बाद अगर कोई उपभोक्ता बिना बिल जमा कराए या विभागीय अनुमति के कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपभोग करता पाया जाएगा तो उपभोक्ता के साथ संबंधित बिजली विभाग के कर्मचारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। शुक्रवार को चलाए गए इस अभियान में सिसवा नगर में कुल 18 कनेक्शन काटे गए।
यह भी पढ़ेंः बिजली ठप होने से लोगों की बढ़ी परेशानी, दिया ज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता निचलौल विपिन कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम में अधिशासी अभियंता मीटर परिक्षण सहित कई विद्युतकर्मी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता मीटर परीक्षण एल पी यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बिजली बिल बकाया है उसे चिह्ति किया गया है।
Published : 11 January 2020, 5:16 PM IST
Topics : Electricity department Maharajganj Siswa uttar pradesh उत्तर प्रदेश कनेक्शन बिजली विभाग महराजगंज सिसवा नगर