हिंदी
फतेहपुर: जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक शराबी कार चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। विजयीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के प्रतापपुर महेड़ी गांव निवासी शिवेंद्र सिंह पुत्र जीतू सिंह शराब के नशे में धुत होकर कार चला रहा था। इस दौरान उसने ख्खोरी निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र राकेश (50) और अमित (19) को टक्कर मार दी।
इसी दौरान, छेउका हुसैनगंज निवासी सुनील (32) और उनकी मां राजकली (55) जो दूसरी बाइक पर सवार थे, वे भी इस हादसे का शिकार हो गए।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद विजयीपुर चौकी इंचार्ज धनंजय सरोज मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को खागा के हरदो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने आरोपी कार चालक शिवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published : 8 February 2025, 4:00 PM IST
Topics : bike car driver Fatehpur hit injured ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist people TrendingNews