महराजगंज में बाढ़ संकट को लेकर जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार डाइनामाइट न्यूज पर LIVE

नेपाल से पानी छोड़ने के साथ ही भारी बारिश के बाद महराजगंज में बाढ़ का भीषण कहर जारी है। जनपद के कई नदी और नाले पर उफान पर है और खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बीच जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने जनपद के बाढ़ संकट को लेकर डाइनामाइट न्यूज से बातचीत की

Updated : 28 August 2021, 4:21 PM IST
google-preferred

महराजगंज: उत्तर प्रदेश का महराजगंज जनपद इस समय बाढ़ के भीषण कहर से जूझ रहा है। जनपद में कई नदी और नाले उफान पर हैं। कई गावों और घरों में पानी घुस चुका है। संकट लगातार गहराता जा रहा है। बाढ़ के इस संकट के बीच जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने डाइनामाइट न्यूज से खास बातचीत की और बाढ़ से बचाव समेत तमाम जरूरी प्रशासनिक उपायों के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि इस समय राहत और बचाव कार्य के साथ बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित तरीके निकालना और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना, राहत सामग्री का वितरण करना प्रशासन की बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिये कई टीमों को लगाया गया है।  

यह भी पढ़ें: VIDEO: यूपी के महराजगंज में बाढ़ का कहर जारी, पलक झपकते ही ध्वस्त हुआ पुल, दर्जनों गाँवों का संपर्क कटा, संकट में जनजीवन

जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने कहा कि जनपद की कुछ नदियों में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे बाढ़ की संभावना बढ़ी है। जनपद की कुछ तहसीलों खासकर निचलौल, नौतनवां तहसील के कई गावों में पानी बढ़ने से बाढ की संभावना बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़का और संपर्क मार्ग टूट गये हैं।  

यह भी पढ़ें: महराजगंज में नालों और नदियों ने धारण किया विकराल रूप, कई क्षेत्र और गांव संकट में, देखिये बाढ का डरावना वीडियो

जिलाधिकारी का कहना है कि बाढ के इस खतरे को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और सिंचाई विभाग की टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के बीच राहत सामग्री और जरूरी चीजें भी बांटी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आधा दर्जन नदियां अब भी उफान पर, पड़ियाताल का पुल ध्वस्त, बाढ़ से घिरे कई गांव, संकट में लोग, देखिये वीडियो 

जिन गांवों के संपर्क मार्ग टूटे हैं, वहां एसडीएम द्वारा विजीट की जा रही है और लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। डीएम ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता बाढ़ और संपर्क मार्ग टूटने के कारण फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालना और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है। प्रशासन, सिंचाई विभाग और पुलिस टीमें उन लोगों को निकाल रही है और साथ ही उनको राहत सामग्री दी जा रही है।

Published : 
  • 28 August 2021, 4:21 PM IST

Advertisement
Advertisement