हिंदी
नौतनवा (महराजगंज): नेपाल और समीपवर्ती क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से महराजगंज सबसे ज्यादा प्रभावत होता दिख रहा है। जनपद में लगभग सभी नालों और नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिसके बाद कई गांव और क्षेत्र बाढ के संकट से घिरते जा रहे हैं। नौतनवा तहसील के कई गांव बाढ़ की चपेट में है। यहां कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे है। लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है।
नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते बघेला नाला उफान पर है। बघेला नाला के आसपास के गांव बेलभार, लक्ष्मीपुर, श्रीरामपुर,गंगवालिया, लुठहवा,करौता आदि गांव बाढ़ की चपेट में है। नाले के आसपास के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों के घरों में पानी घुस जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
ग्राम सभा विषखोप के भरटोलिया गांव के कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में है।
इसके अलावा पहाड़ी नदी झरही के उफनाने से नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग जलमग्न, चन्दन नदी का विकराल रूप देख सहमे लोग, जनपद की लगभग सभी नदियों में उफान, राहत और बचाव कार्यों का हो रहा इंतजार
Published : 28 August 2021, 12:07 PM IST
Topics : Flood Maharajgank uttar pradesh उत्तर प्रदेश खतरा जनजीवन बाढ़ महराजगंज