हिंदी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भारतीय संस्कृति में जुड़ने और जोड़ने से अधिक शुभ कार्य कोई नहीं होता।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम लोगों को सौभाग्य मिला कि अपने परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ देश के प्रधानमंत्री के साथ समय बिताने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम से रायबरेली के विकास के बारे में भी बात की।
महाकुंभ 2025 को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस महा कुंभ को लेकर कितने संवेदनशील है इस बात का अंदाजा इस तरह लगाया जा सकता है कि यहां कमिश्नर निरीक्षण करने आते हैं तो कभी राज्य का मुख्य सचिव निरीक्षण करने आते है। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। मैं मानता हूं कि उत्तर प्रदेश के सरकार द्वारा इस कार्यक्रम में 40 से 45 करोड लोगों के पहुंचने की संभावना है।
अपना दल के नेता द्वारा एसटीएफ पर लगाए गए आरोप पर उन्होंने कहा कि यह शिकायत परिवार में जायज है। हो सकता है किसी को शिकायत हो। हमारा एनडीए का एक परिवार है। परिवार का सभी हिस्सा हैं। कोई नाराज होता है तो वह खुश भी जाएगा। आशीष पटेल को कोई असुविधा होगी, कोई शिकायत होगी तो परिवार में मिल बैठकर उसको निपटा लेंगे।
Published : 3 January 2025, 3:19 PM IST
Topics : Dynamite News DynamiteNews HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist meet minister dinesh pratap singh Narendra Modi Raebreli News TrendingNews