हिंदी
देवरिया: जनपद में देह व्यापार से जुड़ी एक बड़ी खबर है। पुलिस ने छापेमारी में चार जोड़ों को पकड़ा है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक सूचना के बाद जनपद के नामचीन होटलों में छापेमारी की। इस दौरान चार संदिग्ध जोडों को पकड़ा गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक देवरिया के सलेमपुर कस्बे में देह व्यापार की सूचना पर गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू किया।
इस दौरान होटल के अंदर चार जोड़े संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
सीओ सुशील शुक्ला ने बताया कि अवैध कारोबार होने की शिकायत पर छापेमारी की गई थी, लेकिन होटल के अंदर चार जोड़े पकड़े गए हैं।
बता दें कि इस समय जनपद के नामचीन होटलों में देह व्यापार तेजी से चल रहा है। दबी जुबान से लोगों में इसकी खास चर्चा है, लेकिन पुलिस ने अब कथित देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
छापेमारी करने वाली टीम में नायब तहसीलदार गोपाल जी, सीओ सुशील शुक्ला और कोतवाल टीजे सिंह शामिल रहे।
हालांकि अभी इस मामले पर पुलिस प्रशासन का अधिकृत बयान आना बाकी है, जिसके बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
Published : 27 February 2025, 7:15 PM IST
Topics : Deoria Crime news Deoria News Deoria Police deoria police raid Deoria Sex Racket Deoria Sex Racket news Dynamite News four couples arrest in police raid Prostitution racket in Deoria