Weather Update: उतर भारत में बदलेगा मौसम का मूड, गर्मी करेगी परेशान, क्या होली पर होगी बारिश?

डीएन ब्यूरो

एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में फिर मौसम बदलने लगा है। कहीं तेज हवाओं से ठंडक बढ़ रही है तो वहीं कई स्थानों पर तापमान बढ़ रहा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मौसम का ताजा हाल
मौसम का ताजा हाल


नई दिल्ली: दिल्ली और आसपास के शहरों में हवाओं की रफ्तार थोड़ा थम गई है। लेकिन तापमान में ठंडक अभी बाकी है। दिन में तेज निकल रही धूप ने तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दे दिए हैं। हालांकि, होली के दिन दिल्ली-यूपी में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला अभी भी जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर भी असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रहने की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली में 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 12 मार्च 2025 को 32 डिग्री पार होने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली-यूपी में फिर बदला मौसम, जानिए IMD से मौसम का ताजा हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूरी यूपी को ग्रीन जोन में रखा गया है। इसका अर्थ है कि यूपी में किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन इस अवधि के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। लेकिन अब तापमान बढ़ने लगा है। होली से पहले प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज़ हवाएँ जारी रहेंगी, जिसके बाद इनकी गति में कमी आएगी।

 वहीं, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप और केरल में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है और राजस्थान और गुजरात में अधिकतम तापमान और कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें | Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में Holi पर कैसे रहेगा मौसम, जानिए IMD का ताजा अपडेट

दूसरी तरफ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई गर्मी से जूझ रही है। स्काईमेट के मुताबिक, उत्तर भारत में 8 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है, जिससे सामान्य हवाओं के प्रवाह में बदलाव आएगा। कोकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक पहुंचने वाली एंटीसाइक्लोनिक (प्रतिचक्रवाती) हवाओं का प्रवाह बाधित हो जाएगा।

इस अव्यवस्थित हवाओं के कारण 8 से 11 मार्च के बीच दिन का तापमान 37°C से अधिक पहुंच सकता है। इस अचानक बढ़ोतरी के कारण मुंबई और उपनगरों में लू जैसी स्थितियां बन सकती हैं।










संबंधित समाचार