Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग का किया निरीक्षण, इन बातों पर दिया जोर…

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों की समस्या सुनीं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 6 March 2025, 12:47 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जनता को किए वादे को लेकर काम में जुट गई है। बता दें, बुधवार को रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग क्षेत्र के बीसी ईस्ट ब्लॉक में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल अपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया और वहां के निवासियों ने रेखा गुप्ता को इलाके में हो रही समस्या के बारे में बताया। 

लोगों ने बताया कि इलाके में पानी की कमी और गंदी बहुत अधिक रहती है, जिसके बाद सीएम ने अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तुरंत सुधार कार्य पर जोर दिया और अधिकारियों को एक महीना का समयकाल दिया। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी देखने को मिलती है, खासकर गर्मियों के मौसम में। वहीं, दिल्ली सरकार हमेशा यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण और जल संकट को लेकर काम करने के दावे करती है। लेकिन अभी भी कई इलाकों में समस्या नज़र आती है। 

निरीक्षण के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आज वह जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी  और एमसीडी के अधिकारियों के साथ शालीमार बाग के बीडब्ल्यू ब्लॉक में पहुंचकर स्थानीय लोगों से उनकी समस्या सुनी और अधिकारियों को जल्द समस्या हल करने के निर्देश दिए। हम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का प्राथामिक कार्य यह है कि वह सुनिश्चित करें कि जनता को शुद्ध व पर्याप्त पानी मिले। जिसको लेकर वह काफी सर्तक है और जल्द कार्य भी शुरू करेगी। 

Published : 
  • 6 March 2025, 12:47 PM IST

Advertisement
Advertisement