हिंदी
नयी दिल्ली: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। मामले में एक बार फिर कोर्ट ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत को 19 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पिछली सुनवाई में यानी शनिवार (2 मार्च) को दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की न्यायिक हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ाई थी, जो आज ही खत्म हो रही थी।
Published : 7 March 2024, 4:31 PM IST
Topics : court custody Delhi liquor policy Manish Sisodia Sanjay Singh कोर्ट दिल्ली शराब नीति मनीष सिसोदिया संजय सिंह हिरासत