Crocodile in Net: पोखरी में मार रहे थे मछली, फंस गया जाल में मगरमच्छ, उड़े लोगों के होश, जानिये दिलचस्प मामला

महराजगंज जिले से रविवार को हैरान करने वाली कई दिलचस्प खबरें आयीं। फरेन्दा में जहां जंगल से भटककर आये हिरणों के झुंड को कुत्तों ने दौड़ा लिया तो वहीं सिसवा इलाके में कुछ लोग पोखरी में मछली मार रहे थे तभी उनके जाल में एक मगरमच्छ फंस गया, जिसके बाद लोगों के होश उड़ गये। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 22 January 2023, 7:27 PM IST
google-preferred

सिसवा बाजार (महराजगंज): नगर पालिका सिसवा कस्बे के वार्ड नम्बर 5 गांधी नगर में रविवार को अपराह्न एक हैरान करने वाला वाकया लोगों के सामने आया।

एक पोखरे में मछली मार रहे लोगों में दहशत उस समय मच गई जब उनके जाल में एक विशालकाय मगरमच्छ फंस गया। 

जाल में फंसा मगरमच्छ

मगरमच्छ की सूचना मिलते ही वार्ड के सभासद शिब्बू मल्य मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से मगरमच्छ को बड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू कर बाहर निकालकर बगल के पोखरे में डाला गया।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: जंगल से भटकर लोगों के बीच पहुंचा हिरणों का झुंड, देखिये फिर क्या हुआ 

वार्ड वासियों का कहना है कि पोखरे में पानी पीने के लिए जानवर जाते हैं तथा बच्चे मछली मारने जाते हैं। जिससे भय बना हुआ है। 

इस संदर्भ में फारेस्टर अशोक कुमार सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि मगरमच्छ वार्ड के पोखरे में मिलने की जानकारी है।उसे पकड़ने के लिए टीम भेजी जा रही है।

Published : 
  • 22 January 2023, 7:27 PM IST