हिंदी
इटावा: यूपी के इटावा में शुक्रवार सुबह एक दिलदहलाने वाली वारदात सामने आयी है। बकेवर थाना क्षेत्र के हराजपुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक दंपति ने मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दंपती के शादी के तीन साल हुए थे। मृतक की पहचान विशाल बाथम(24) और उनकी पत्नी रोशनी (23) के रूप में हुई है। दोनों का चार माह का एक पुत्र हैं। विशाल बाथम ऑटो चलाता था। दोनों किराए के मकान में रहते थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह विशाल बाथम की पत्नी रोशनी ने किराए के मकान में दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। यह सूचना जब विशाल को मिली तो उसने भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर दी। घटना की सूचना पर ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोग इकक्ट्ठे हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया।

मृतक की मां ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उनके बेटे विशाल की शादी कटफोरी के समीपवर्ती गांव शेखूपुर की रोशनी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों बकेवर में एक किराये के मकान में रहे फिर गांव में ही मकान किराये पर लेकर रहने लगे थे। वह आटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते दोनों पति-पत्नी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु इटावा भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published : 4 April 2025, 3:10 PM IST
Topics : Couple committed suicide Crime in Etawah Crime in Uttar Pradesh etawah news Etawah Police suicide in Etawah
No related posts found.